होम Breaking News नेशनल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन बिजनेस अन्य

सिंगरौली में होली पर खुशियों की सौगात: 172 गुम मोबाइल बरामद

By: Editor

Published On: Saturday, February 28, 2026 10:48 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले मे गुम मोबाइल फोन की बढ़ती शिकायतों के बीच सिंगरौली पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए तीन माह के भीतर 172 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) ने बताया कि यह सफलता सायबर सेल एवं थाना स्तर की टीमों के समन्वित प्रयासों से मिली है। दूरसंचार विभाग के संचार साथी (CEIR) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को पहले ब्लॉक किया गया और फिर तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 122 मोबाइल पहले ही संबंधित थानों से वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 50 मोबाइल औपचारिक रूप से आवेदकों को सौंपे गए। विशेष बात यह रही कि मोबाइल केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से भी बरामद किए गए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत CEIR पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं और नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें। समय रहते सूचना देने से मोबाइल बरामद होने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Comment