जून 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इस महीने देशभर में विभिन्न कारणों से कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
छुट्टियों की लिस्ट
7 जून: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
13 जून: दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी
14 जून: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
15 जून: यंग मिजो एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। राजा संक्रांति के कारण भुवनेश्वर में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 जून: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
25 जून: मुहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून: मुहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 जून: चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 जून: रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
29 जून: संत गुरु कबीर जयंती की जयंती के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून: रेमना नी के कारण आइजोल में बैंकों में छुट्टी रहेगी।



